
Burkina Faso: अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादियों ने फिर बरपाया कहर, 40 लोगों को सरेआम मौत के घाट उतारा
AajTak
बुर्किना फासो में जिहादियों ने 40 लोगों को सरेआम मौत के घाट उतार दिया है. इस हमले में 33 लोग घायल हुए हैं. इस क्षेत्र में अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामी संगठनों का कब्जा है, हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. पिछले हफ्ते नाइजर सीमा के पास आतंकवादियों ने कौरकौ और तोंडोबी गांव में 44 लोगों की हत्या कर दी थी.
पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां संदिग्ध जिहादियों ने 40 लोगों की हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि मरने वालों में 34 नागरिक और 6 सैनिक हैं. शहर के गवर्नर की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि सैनिकों और असैन्य स्वयंसेवकों की एक टुकड़ी पर अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया है. ये हमला शनिवार की शाम करीब 4 बजे हुआ है. इसमें 40 लोगों की मौत हो गई है.
सरकारी बयान में कहा गया है कि अपनी धरती की रक्षा के लिए स्वयंसेवकों (VDP) के 34 सहायक और 6 अस्थायी सैनिकों की मौत हुई है. जबकि 33 लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस क्षेत्र में अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामी संगठनों का कब्जा है, हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. वहीं हमला करने वाली टुकड़ी से बचाव के लिए राजधानी औआहिगौया के एयरपोर्ट पर सैनिकों को तैनात किया गया है.
बुर्किना फासो के सैन्य जुंटा ने हाल ही में अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े जिहादियों के हमले का मुकाबला करने के लिए राज्य को सभी आवश्यक साधन देने की घोषणा की थी. पिछले हफ्ते नाइजर सीमा के पास पूर्वोत्तर में आतंकियों ने कौरकौ और तोंडोबी गांव में आतंकवादियों ने 44 लोगों की सरेआम हत्या कर दी थी.
दरअसल, कैप्टन इब्राहिम त्रोरे के सत्ता में आने के बाद बेगुनाह लोगों पर हुआ यह एक बड़ा अटैक था. इससे पहले फरवरी में 51 सैनिकों की हत्या कर दी गई थी.
सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वह सुरक्षा बलों में शामिल हो जाएं, ताकि पिछले आठ साल की हिंसा को रोकने की कोशिश की जा सके. जिसमें हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग अपने घरों से भागने को मजबूर हुए हैं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








