
Bundelkhand Expressway: 28 महीनों में PM मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट कंप्लीट, चित्रकूट से दिल्ली का सफर 7 घंटे में होगा पूरा
AajTak
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम 97% तक पूरा हो चुका है. यूपीडा (upeida) के सीईओ अवनीश अवस्थी ने बाकी बचे काम को 5 जुलाई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं. यह पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इस एक्सप्रेस-वे से चित्रकूट से दिल्ली तक का सफर महज 7 घंटे में पूरा होगा.
उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े इलाके बुंदेलखंड को देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का ड्रीम प्रोजेक्ट 'बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे' अब शुरू होने वाला है. सरकार ने प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए जो सपना देखा था, वो लगभग पूरा होता दिखाई दे रहा है. देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ने वाले करोड़ों के इस प्रोजेक्ट का 97 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. शेष बचे कार्य का यूपीडा (upeida) के सीईओ अवनीश अवस्थी ने निरीक्षण करके 5 जुलाई तक हर हाल में काम को पूरा करने के निर्देश दिए.
PM मोदी ने फरवरी 2020 में बुंदेलखंड के विकास के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट की सौगात दी थी. बुंदेलखंडवासियों को जिस खुशखबरी का इंतजार था, वो खत्म हो चुका है. जुलाई के दूसरे हफ्ते में PM मोदी के हाथों एक्सप्रेस वे के लोकार्पण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है. सरकार एक्सप्रेस-वे को शुरू करने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है. इस एक्सप्रेस-वे से चित्रकूट की पावन धरा से देश की राजधानी दिल्ली तक का सफर महज 7 घंटे में पूरा होगा.
यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी करीब 2 बजे बांदा पहुंचे. इसके बाद उन्होंने सीधे उसी एक्सप्रेस पर अस्थायी टेंट में बने मीटिंग हॉल में जिला प्रशासन और यूपीडा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को 5 जुलाई तक हर हाल में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.
बता दें कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से बुन्देलखंड के सभी जिलों को बहुत फायदा होगा. उद्योग लगाए जाएंगे, जिससे यहां को लोगों को रोजगार मिलेगा. इस एक्सप्रेस-वे को 28 महीने में ही CM योगी के नेतृत्व में पूरा किया गया है.
'28 महीनों में पूरा हुआ ड्रीम प्रोजेक्ट' Aajtak को अवनीश अवस्थी ने बताया गया कि CM योगी ने बुंदेलखंड के लिए जो सपना देखा था, वो लगभग पूरा हो गया है. फरवरी 2020 में PM मोदी के कर कमलों द्वारा इसका शिलान्यास किया गया था, जो बुंदेलखंड के लिए एक बड़ी सौगात थी. अभी तक 97% कार्य पूरा हो गया है. शेष बचे कार्य को अधिकारियों को 5 जुलाई तक पूरा कार्य समाप्त करने के निर्देश दिए हैं. हमारा प्रयास है कि इसे जल्द ही हम शुरू कर लें, क्योंकि जुलाई के दूसरे हफ्ते में PM मोदी का उद्घाटन कार्यक्रम प्रस्तावित है. आपने देखा होगा कि नदियों के पुल बनने में 6 से 7 साल लग जाते हैं, लेकिन हमने सिर्फ 28 महीनों में इसे पूरा किया है.
चित्रकूट से इटावा तक बना रहा सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे चित्रकूट से शुरू होकर बांदा, हमीरपुर, महोबा, औरैया होते हुए इटावा के कुदरेल गांव के पास यमुना एक्सप्रेस वे में जोड़ा जाएगा. दोनों एक्सप्रेस-वे के जुड़ने से देश की राजधानी दिल्ली तक आने जाने में समय और संसाधनों की बचत होगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







