
Bulldozer Action In Delhi: दिल्ली में फिर चला बुलडोजर, इस इलाके में हटाए अतिक्रमण
AajTak
आईटीओ में पुराने पुलिस हेडक्वार्टर के पीछे और सबसे बड़े कब्रिस्तान से सटे पक्के निर्माण पर एमसीडी का बुलडोजर चला. करीब 40 सालों से अनिल की 2 फ्लोर की दुकान थी, लेकिन अब टूट रही है. अनिल का दावा है की इससे संबंधित मामला हाई कोर्ट में पेंडिंग है और सुप्रीम कोर्ट की छुट्टियां होने की वजह से वो कुछ नहीं कर पा रहे हैं. राजिंदर यादव की 5 बेटियां हैं और चाय की दुकान के सहारे ही उनको पालपोस रहे थे लेकिन अब दुकान टूटने पर उनके सामने पांचों बेटियो की चिंता सताने लगी है. दिल्ली नगर निगम ने बुधवार को यहां आईटीओ कब्रिस्तान के पास अतिक्रमण विरोधी अभियान में बुलडोजर और पुलिस एस्कॉर्ट के साथ पहुंचे. देखें राम किंकर सिंह की ये रिपोर्ट.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












