
Budh Gochar 2025: अक्टूबर में बुध देव 2 बार करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों की होगी खूब तरक्की
AajTak
Budh Gochar 2025: ज्योतिषियों के अनुसार, अक्टूबर में ग्रहों के राजकुमार बुध देव दो बार राशि परिवर्तन करेंगे. एक ही महीने में दो बार गोचर करना बेहद शुभ माना जाता है और यह समय कुछ राशियों के लिए बेहद लकी रहेगा.
Budh Gochar 2025: नौ ग्रहों में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है. इन्हें ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, व्यापार और धन का कारक माना जाता है. यही कारण है कि इनके गोचर का असर हर राशि के जीवन पर गहराई से पड़ता है. बुध ग्रह लगभग 23 दिन में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं.
अक्टूबर माह ज्योतिषी दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने बुध देव दो बार अपनी चाल बदलेंगे. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह बदलाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है.
अक्टूबर में कब होंगे बुध के गोचर?
ज्योतिषी के अनुसार, दशहरे के अगले दिन, यानी 3 अक्टूबर 2025 को बुध कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. साथ ही 24 अक्टूबर 2025 को बुध देव तुला से आगे बढ़कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. इस एक महीने के भीतर बुध देव दो-दो बार हुए गोचर का सीधा असर 12 राशियों के जीवन पर दिखाई देगा. खासकर सिंह, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान बड़ा लाभ होने की संभावना है.
सिंह राशि
यह अवधि सिंह राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहेगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा और भाग्य आपका साथ देगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं. पुराने अटके कार्य पूरे होंगे. पारिवारिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











