
Budget Stock Market Crash: अचानक क्यों क्रैश हुआ शेयर बाजार? स्वाहा हुए 8 लाख करोड़... अब आगे क्या
AajTak
बजट के दौरान शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव दिखाई दिया. सेंसेक्स इंट्राडे के दौरान 2400 अंक तक टूट गया, जबकि निफ्टी में 750 अंकों तक की गिरावट आई थी.
शेयर बाजार में रविवार, बजट के दिन शेयर बाजार दिनभर हिचकोले खाता रहा. इंट्राडे के दौरान बजट में सिर्फ हुए एक ऐलान के कारण सेंसेक्स करीब 24000 अंक टूटकर 80,500 के नीचे आ गया. वहीं निफ्टी50 750 अंक गिर गया और 25,500 के नीचे आ गया था.
हालांकि दोपहर दो बजे तक शेयर बाजार में रिकवरी देखने को मिली. सेंसेक्स करीब 1 फीसदी या 780 अंक टूटकर 81,491.33 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 1 फीसदी या 250 अंक गिरकर 25,092 पर था. आइए जानते हैं शेयर बाजार में अचानक क्यों गिरावट आई और बाद में रिकवरी कैसे हुई?
अचानक क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट? शेयर बाजार में अचानक आई बड़ी गिरावट की वजह STT में बढ़ोतरी को माना जा रहा है. बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala) ने फ्यूचर और ऑप्शन में ट्रेड करने वाले निवेशकों को बड़ा झटका देते हुए सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स को बढ़ा दिया. फ्यूचर के लिए STT को 0.025 फीसदी से बढ़ाकर 0.05 फीसदी कर दिया. वहीं ऑप्शन ट्रेडिंग के लिए एसटीटी 0.1 फीसदी से बढ़ाकर 0.15 कर दिया है. पिछले साल की इसी टैक्स में इजाफा किया गया था.
इस ऐलान के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम हो गए. जबकि इससे पहले शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखी जा रही थी. लेकिन जैसे ही STT बढ़ोतरी का ऐलान हुआ शेयर बाजार में हाहाकार मच गया. झटके में निवेशकों के 8 लाख करोड़ भी खत्म हो गए.
इतनी बड़ी गिरावट के बाद कैसे हुई रिकवरी थोड़ी गिरावट के बाद रिकवरी आई. क्योंकि बजट में कुछ सेक्टर्स के लिए खास ऐलान किया गया. सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट के लिए बड़ा ऐलान किया, जिसके बाद इंफ्रा से जु़ड़े शेयरों में खरीदारी बढ़ी. घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी कई चीजों को छूट दी गई, जिसके बाद इन कंपनियों के शेयरों में भी खरीदारी हुई. इसके अलावा, MSME उद्योग को 10 हजार करोड़ देने का प्रस्ताव रखा गया. वहीं AI सपोर्ट के लिए भी बड़े ऐलान किए गए हैं.टेक्सटाइल सेक्टर को भी बूस्ट देने की बात कही गई है.
बाजार को सोमवार का इंतजार अचानक जब इतनी बड़ी गिरावट आई तो कुछ लार्ज कैप कंपनियों के शेयर के दाम टूट गए, जिसके बाद निवेशकों ने इन शेयरों पर निचले स्तर से दांव लगाया और बाजार में रिकवरी आई. हालांकि अभी भी शेयर बाजार दबाव में दिखाई दे रहा है और सोमवार का इंतजार कर रहा है, क्योंकि सोमवार को विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में एंट्री ले सकते हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







