
Budget Speech In Hindi: बजट में युवाओं और महिलाओं के लिए कई योजनाएं, हिंदी में पढ़ें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पूरा भाषण
AajTak
Full Budget Speech In Hindi: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में देश का अंतरिम बजट 2024 पेश किया. निर्मला सीतारमण इंग्लिश में बजट भाषण देती हैं लेकिन अगर आप हिंदी में बजट भाषण पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दी गई पीडीएफ को स्क्रॉल करके हर लाइन ध्यान से पढ़ सकते हैं.
Nirmala Sitharaman Full Budget Speech: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (गुरुवार), 01 फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए देश का अंतरिम बजट पेश किया. इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा हमारी सरकार सर्वांगीण, सर्वसमावेशी और सर्वव्यापी विकास की दिशा में काम कर रही है. हमारे युवा समाज की आकांक्षाएं ऊंची हैं.
वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले दस वर्षों में अत्यंत सकारात्मक परिवर्तन दिखाई पड़ी है. भारत के लोग आशा और विश्वास के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं. जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी और प्रगतिशील नेतृत्व में वर्ष 2014 में जब हमारी सरकार सत्ता में आई, तब देश बहुत बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा था.
उन्होंने कहा कि सरकार ने 'सबका साथ, सबका विकास' के अपने मंत्र से इन चुनौतियों पर विजय पाई. लोगों की भलाई के लिए कार्यक्रम तैयार किए गए और उन्हें तत्परता से कार्यान्वित किया गया. रोजगार और उद्यमिता के अधिक अवसर सृजित किए गए. जिससे अर्थव्यवस्था में नई मजबूती आई.
निर्मला सीतारमण ने बजट में युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया. हालांकि, अंतरिम बजट में इनकम टैक्स के स्लैब में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. स्टार्टअप के लिए टैक्स छूट एक साल के लिए बढ़ा दी गई है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने कि लिए लखपति दीदी योजना को विस्तारित करने का ऐलान किया गया.
यहां पढ़ें पूरा बजट भाषण... PDF देखें
बजट में रेलवे की रफ्तार और यात्रियों की सुरक्षा पर भी फोकस किया गया. वित्त मंत्री ने 3 नए रेल कॉरिडोर बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11 फीसदी ज्यादा खर्च किया जाएगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







