
Budget Session: पेगासस मुद्दे पर नहीं होगी चर्चा, सिर्फ बजट और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोल पाएंगे विपक्षी दल
AajTak
Budget Session 2022: केंद्र के संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सर्वदलीय बैठक के बाद कहा कि पेगासस स्पाईवेयर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, इसलिए बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर ही चर्चा होगी.
संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है. राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया. इसके बाद सोमवार शाम केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का आयोजित किया गया. इसमें केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल और वी मुरलीधरन ने आगामी बजट सत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं से बातचीत की.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











