
Budget Session: ...जब PM मोदी और सोनिया गांधी का हुआ आमना-सामना, संसद सत्र के आखिरी दिन की मुलाकात
AajTak
संसद के बजट सत्र का आज अंतिम दिन था. बजट सत्र के समापन पर प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी नेताओं से मुलाकात की. इनमें सोनिया गांधी, फारुख अब्दुल्ला और मुलायम सिंह यादव शामिल थे.
संसद का बजट सत्र जो 8 अप्रैल को समाप्त होना था, उसे एक दिन पहले ही समाप्त कर दिया गया. सत्र के अंतिम दिन संसद में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और पीएम मोदी की मुलाकात की फोटो सुर्खियों में रही. इसके अलावा फारूक अब्दुल्ला और मुलायम सिंह यादव की फोटो ने भी सबका ध्यान खींचा.
सत्र के अंतिम दिन पीएम मोदी के साथ-साथ संसद के लगभग सभी सदस्य संसद में मौजूद थे. पीएम मोदी ने बाद में विपक्षी पार्टियों के प्रमुखों से मुलाकात की. मुलाकात के इस क्रम में सोनिया गांधी भी पीएम मोदी से मिलीं. पीएम मोदी के साथ लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी थे. सोनिया गांधी अभिवादन करती हुईं कमरे में दाखिल हुईं. ऐसे मौके बेहद कम देखे गए हैं जब पीएम मोदी और सोनिया गांधी ने इस तरह एक दूसरे से मुलाकात की हो.
दूसरी फोटो नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है. इसमें फारूक अब्दुल्ला सभी नेताओं से हाथ जोड़कर नमस्कार करते दिख रहे हैं और जवाब में पीएम मोदी, ओम बिरला और राजनाथ भी नमस्कार करते हैं.
इस बैठक में पीएम मोदी के साथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद थे. आपको बता दें कि संसद के बजट का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चला था और दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होकर 7 अप्रैल को समाप्त हो गया. आज लोकसभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि इस सत्र में 27 बैठकें की गईं, जो 177 घंटे 50 मिनट तक चलीं.
उन्होंने यह भी कहा कि इस सत्र में वित्तीय विधाई कार्यों के अलावा, 12 सरकारी विधेयक पुनर्स्थापित किए गए और 13 विधेयक पारित किए गए. इन विधेयकों में प्रमुख थे- विनियोग विधेयक, 2022 (Appropriation Bill, 2022), वित्त विधेयक 2022 (Finance Bill-2022), दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 -The Delhi Municipal Corporation (Amendment) Bill, 2022 और दण्ड प्रक्रिया (शनाख्त) विधेयक, 2022- The Criminal Procedure (Identification) Bill, 2022
अध्यक्ष ओम बिरला ने यह भी कहा कि 8वें सत्र में सभा की कुल उत्पादकता 129 प्रतिशत रही. सत्र में सभा में 40 घंटे 40 मिनट देर तक बैठकर चर्चा पर संवाद किया गया. सदन में 182 प्रश्नों के उत्तर दिए गए. सत्र के सदस्यों ने 377 के अधीन 483 लोकहित के विषय सदन में रखे. सत्र में विभिन्न संसदीय समितियों ने कुल 62 प्रतिवेदन प्रस्तुत किए. मंत्रियों ने 35 वक्तव्य दिए.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









