
Budget 2026: इस बार कांजीवरम साड़ी... 8 साल में निर्मला सीतारमण ने साड़ी से कब क्या दिए सियासी संदेश?
AajTak
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट के दिन पहनी हुई साड़ी फैशन से कहीं ज़्यादा है. यह कल्चर का एक प्रतीक है. कांजीवरम साड़ी सदियों पुरानी भारतीय बुनाई की हेरिटेज है.
भारत में यूनियन बजट का दिन हमेशा एक हाई-प्रोफाइल इवेंट होता है, जिसे नागरिक, बिज़नेस और ग्लोबल इन्वेस्टर सभी देखते हैं. टैक्स से जुड़े ऐलानों, सरकारी खर्च और आर्थिक नीति पर सबकी नजर होती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस दिन के फैशन में एक और एलिमेंट जोड़ा है, जो कल्चर और हेरिटेज को दिखाता है.
1 फरवरी, 2026 को अपने लगातार नौवें बजट प्रेजेंटेशन के लिए, सीतारमण ने हाथ से बुनी हुई शानदार कांजीवरम साड़ी पहनी थी, सिल्क की है. यह साड़ी अपने चमकीले रंगों, रिच टेक्सचर और सोने की ज़री के बॉर्डर के लिए मशहूर है.
पिछले कुछ सालों में साड़ी का सेलेक्शन सोच-समझकर किया गया है, जो भारत की क्षेत्रीय कपड़ा परंपराओं और स्थानीय बुनकरों की कला को लाइम-लाइट में लाती है.
कांचीवरम साड़ी: विरासत का प्रतीक
तमिलनाडु से संबंधित कांजीवरम साड़ी का इतिहास सदियों पुराना है. बजट के दिन इसे पहनकर, निर्मला सीतारमण न सिर्फ भारत की सांस्कृतिक विरासत को अपनाती हैं, बल्कि आधुनिक आर्थिक युग में पारंपरिक कारीगरी की अहमियत को भी बारीकी से उजागर करती हैं.
कांचीवरम साड़ियों को भारत की सबसे प्रतिष्ठित हाथ से बुनी सिल्क साड़ियों में गिना जाता है. अपने चमकीले रंगों, मोटी बॉर्डर और सोने की ज़री के काम के लिए जानी जाने वाली ये साड़ियां सुंदरता और टिकाऊपन की पहचान हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







