
Budget 2024: Income Tax पर उम्मीदें हुईं खल्लास, मिडिल क्लास ने ऐसे निकाली भड़ास, Memes
AajTak
Budget 2024: इनकम टैक्स में कोई बदलाव न होने पर सोशल मीडिया पर मिडिल क्लास को लेकर मीम्स की बौछार आ गई है. लोग इनकम टैक्स में छूट की मिडिल क्लास की उम्मीदों पर पानी फिरने को लेकर एक्स पर ढेरों पोस्ट कर रहे हैं.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज संसद में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट (Budget 2024) पेश किया. इस बजट में करदाताओं को कोई नई छूट नहीं दी गई है. यानी इनकम टैक्स स्लैब में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, स्टार्टअप के लिए टैक्स छूट एक साल के लिए बढ़ाई गई है. इस सब के बीच इनकम टैक्स में कोई बदलाव न होने पर Social Media पर Middle Class को लेकर Memes की बौछार आ गई है. लोग इनकम टैक्स में छूट की मिडिल क्लास की उम्मीदों पर पानी फिरने को लेकर एक्स पर ढेरों पोस्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने सीरियल तारेक मेहता का उल्टा चश्मा के कैरेक्टर जेठा लाल का वीडियो शेयर किया जिसमें वह कह रहे हैं- पोपट पे पोपट, सब जगह मेरा पोपट हो रहा है.
एक यूजर ने इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव न होने को लेकर अजय देवगन की फिल्म के डायलॉग के साथ उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- कुछ नहीं बदला यार आज भी सब कुछ वैसा का वैसा ही है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











