
Bucha Massacre: बूचा पर रूस-यूक्रेन के अपने-अपने दावे, नरसंहार का जिम्मेदार कौन?
AajTak
बूचा नरसंहार की तस्वीरों में दिख रही बर्बरता के आधार पर फिर से युद्ध अपराध का केस बनाया जा रहा है. ये रूस यूक्रेन युद्ध की वॉर क्राइम फाइल्स का क्लाइमैक्स है. यूक्रेन इस समय युद्ध तो लड़ ही रहा है, साथ में वॉर क्राइम के सबूत इकट्ठा करके अपना केस मजबूत कर रहा है. इस युद्ध के साथ इनफॉर्मेशन वॉर यानी सूचना युद्ध भी चल रहा है जिसमें यूक्रेन रूस के मुकाबले बहुत आगे है. इस नरसंहार पर रूस हो या यूक्रेन, दोनों देश अपने-अपने दावे कर रहा है. सवाल ये कि इन सब में जनता क्यों पिसे, क्या है सच, कौन है इस नरसंहार का जिम्मेदार?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











