
Bucha Massacre: जिस बूचा में मिला लाशों का अंबार, हालात देखने पहुंचे यू्क्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की
AajTak
रूसी बर्बरता के गवाह बने बुचा शहर से आज भी लाशों के निकलने का सिलसिला जारी है. अब तक 400 से ज्यादा शव मिल चुके है. हर तरफ तबाही के निशान दिख रहे हैं. रूसी सेना ने यहां जबरदस्त नरसंहार किया. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने खुद बूचा जाकर वहां की बर्बादी देखी. हर तरफ जली हुई सैनिक गाड़ियां और टैंक दिखे. रूसी फौज के जाने के बाद रविवार से ही बूचा की दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं. रूसी फौज ने लोगों को बेसमेंट से निकालकर पीछे हाथ बाधंकर गोली मारी. एक चर्च के पास सामूहिक कब्र खोदी गई जिसकी मिट्री खून से सन गई थी. बूचा नरसंहार पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की अंदर तक हिल गए है. उन्होंने बूचा शहर का दौरा करने के बाद रूस पर इल्जाम लगाए और मार्मिक अपील की.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











