BSF ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक व्यक्ति से 10 करोड़ रुपये मूल्य की गोल्ड बार जब्त की
AajTak
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए BSF ने रणघाट इलाके में एक मोटरसाइकिल को रोका और 27 वर्षीय सवार की तलाशी लेने के बाद उसकी कमर के पास से कपड़े में लिपटी 16.7 किलोग्राम वजन की गोल्ड बार बरामद की. आरोपी उत्तर 24 परगना के बोनगांव के राजकोल गांव का रहने वाला है.
बीएसएफ ने रविवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के करीब पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के बागदाह इलाके में एक मोटरसाइकिल सवार से 10.23 करोड़ रुपये मूल्य की 17 गोल्ड बार जब्त की. इस मामले से जुड़े एक 27 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए BSF ने रणघाट इलाके में एक मोटरसाइकिल को रोका और 27 वर्षीय सवार की तलाशी लेने के बाद उसकी कमर के पास से कपड़े में लिपटी 16.7 किलोग्राम वजन की गोल्ड बार बरामद की. आरोपी उत्तर 24 परगना के बोनगांव के राजकोल गांव का रहने वाला है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.