
BSEB 10th Toppers: घोषित हुए बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे, लड़कों ने मारी बाजी
AajTak
Bihar board toppers List: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के परिणामों की घोषणा हो चुकी हैं. 10वीं की परीक्षा में टॉप 10 में 51 विद्यार्थी शामिल हुए हैं. परीक्षा में 82.9 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
बिहार बोर्ड कक्षा 10वी के नतीजे जारी हो चुके हैं. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने परिणामों के साथ टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की है. इस साल 16 लाख 64 हजार से ज्यादा स्टूडेंट 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट सफल रहे हैं. इस परीक्षा में 82.01 फीसदी स्टूडेंट सफल साबित हुए हैं.
ये रहे टॉपर्स
10वीं की परीक्षा में टॉप 10 में 51 विद्यार्थी शामिल हुए हैं. बिहार के पुर्णियां जिले के शिवांकर ने पूरे बिहार में टॉप किया है. वहीं, इस परीक्षा में समस्तीपुर के आदर्श सेकेंड टॉपर रहे हैं और तीसरे स्थान पर चार स्टूडेंट्स ने अपनी जगह बनाई है. बिहार के आदित्य कुमार, सुमन कुमार, पलक कुमारी और साजिया परवीन ने 10वीं की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.
BSEB Matric Result 2024 Out LIVE: 82.91% छात्र हुए पास, टॉप 10 में 51 छात्र, यहां चेक करें बिहार बोर्ड 10वी का रिजल्ट
aajtak.in पर ऐसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड रिजल्ट:
स्टेप 1: बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर जाएं.स्टेप 2: होम पेज पर 'बोर्ड रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें.स्टेप 3: यहां, 'बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करें.स्टेप 4: अब अपना रोल नंबर या रोल कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें.स्टेप 5: आपकी 10वीं क्लास की मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे चेक करें.स्टेप 6: ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












