
BRICS समिट में शिरकत करने साउथ अफ्रीका रवाना हुए PM मोदी, शी जिनपिंग से भी हो सकती है मुलाकात
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं. जोहान्सबर्ग में होने वाली इस समिट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल होंगे. इस दौरान नेताओं के बीच मुलाकात भी हो सकती है.
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आज से BRICS समिट शुरू हो रही है. कोरोना के बाद पहली बार ब्रिक्स देशों की मीटिंग ऑफलाइन होगी. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जोहान्सबर्ग पहुंच चुके हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो चुके हैं. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मुलाकात भी हो सकती है. वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस मीटिंग में आने से पहले ही मना कर चुके हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होने से पहले ट्वीट कर कहा, "मैं दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के निमंत्रण पर 22-24 अगस्त 2023 तक साउथ अफ्रीका का दौरा कर रहा हूं."
अपने जोहान्सबर्ग दौरे को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "ब्रिक्स विभिन्न क्षेत्रों में एक मजबूत सहयोग एजेंडा अपना रहा है. हम इस बात को महत्व देते हैं कि ब्रिक्स विकास की अनिवार्यताओं और बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार समेत ग्लोबल साउथ की चिंता के मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श करने का एक मंच बन गया है. यह शिखर सम्मेलन ब्रिक्स को सहयोग के भविष्य के क्षेत्रों की पहचान करने और संस्थागत विकास की समीक्षा करने का एक उपयोगी अवसर प्रदान करेगा."
क्या है BRICS, जिसमें हो सकती है मोदी-जिनपिंग की मुलाकात? अमेरिका क्यों है घबराया
द्विपक्षीय वार्ताएं भी करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दौरान वह ब्रिक्स के अलावा द्विपक्षीय वार्ताओं में भी हिस्सा लेंगे. इस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं. पीएम ने बयान जारी कर कहा, "अपने प्रवास के दौरान मैं ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग कार्यक्रम में भी भाग लूंगा जो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की गतिविधियों के हिस्से के रूप में आयोजित किया जाएगा. मैं कई अतिथि देशों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं जिन्हें इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है."

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









