
Boris Johnson: एक साल के लिए सुरक्षित हुई जॉनसन की कुर्सी, जीता विश्वास मत
AajTak
पार्टीगेट स्कैंडल से संकट में घिरे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने विश्वास मत जीत लिया है. कंजरवेटिव पार्टी के 211 सदस्यों ने जॉनसन के पक्ष में वोट किया जबकि 148 वोट जॉनसन के विरोध में गए. जानसन को अपनी पार्टी के 59 फीसदी सांसदों का समर्थन हासिल मिला. इस जीत के साथ ही जॉनसन की प्रधानमंत्री पद की कुर्सी एक साल के लिए सुरक्षित हो गई है. कोविड काल में जब ब्रिटेन में कई सारे प्रतिबंध लगे थे, जॉनसन पार्टी करने के दोषी पाए गए थे. तभी से उनके खिलाफ उन्हीं के दल में असंतोष के सुर उठ रहे थे. बाकी दुनिया की खबरों के लिए देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











