
Bony Kapoor ने शेयर की Sonam-Arjun की अनदेखी तस्वीर, आप पहचान पाये क्या?
AajTak
कहते हैं कि एक तस्वीर में हजार किस्से-कहानियां छिपे होते हैं. बस उन्हें समझने की देरी होती है. बोनी कपूर ने भी फैंस से एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की है. बोनी कपूर ने अर्जुन और सोनम की बचपन की प्यारी सी फोटो पोस्ट करके पुरानी यादें ताजा करी हैं.
बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अकसर इंटरनेट पर कुछ नया पुराना शेयर करते रहते हैं. इस दफा बोनी कपूर ने सोनम कपूर और अर्जुन कपूर की एक तस्वीर शेयर की है. अर्जुन और सोनम की अनदेखी तस्वीर पहली ही नजर में दिल को छूती नजर आई. दोनों स्टार्स की ये फोटो उनके बारे में बहुत कुछ बता रही है.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











