
Board Exam Result 2021: 10वीं के सभी स्टूडेंट्स बगैर एग्जाम होंगे पास, इस स्टेट बोर्ड ने लिया फैसला
AajTak
Board Exam Result 2021: बोर्ड ने कहा है कि कोरोना महमारी के चलते स्थगित हुईं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट अब इंटरनल मार्किंग के आधार पर तैयार होगा और कोई भी स्टूडेंट फेल नहीं किया जाएगा.
Telangana SSC Result 2021 Passing Criteria: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ने इस वर्ष के लिए SSC Result 2021 का पासिंग क्राइटेरिया जारी कर दिया है. राज्य सरकार ने आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कक्षा 10 के रिजल्ट तैयार करने का आदेश जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि 10वीं कक्षा के सभी छात्रों को पास घोषित किया जाए. कोरोना महमारी के चलते स्थगित हुईं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट अब इंटरनल मार्किंग के आधार पर तैयार होगा और कोई भी स्टूडेंट फेल नहीं किया जाएगा. जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "सरकार ने परीक्षा निदेशक, तेलंगाना को अनुमति दी है कि वह सरकारी, सहायता प्राप्त और सभी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए रिजल्ट घोषित करे. यह फैसला कोरोना महामरी के चलते पैदा हुई परिस्थितियों को देखते हुए केवल एक बार के लिए लिया जा रहा है."More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












