
Board Exam 2021: इन राज्यों में स्थगित हुई हैं बोर्ड परीक्षाएं, यहां देखें डिटेल्स
AajTak
Board Exam 2021: देश में कोरोना वायरस का पलटवार शुरू हो चुका है. बीते 4 दिनों में 4 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकांश राज्यों ने अपने स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं. अब सभी स्टेट शिक्षा बोर्ड के सामने इस वर्ष की 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने की चुनौती है.
देश में कोरोना वायरस का पलटवार शुरू हो चुका है. बीते 4 दिनों में 4 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकांश राज्यों ने अपने स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं. अब सभी स्टेट शिक्षा बोर्ड के सामने इस वर्ष की 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने की चुनौती है. संक्रमण के खतरे को देखते हुए अब कई राज्य बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर रहे हैं. Chhatisgarh Board Exam 2021 Postponed: छत्तीसगढ़ स्टेट बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होनी थीं मगर कोरोना के खतरे को देखते हुए फिलहाल परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. बोर्ड ने अभी नई एग्जाम डेट्स की घोषणा नहीं की है. बता दें कि 12वीं की परीक्षाएं 03 मई से शुरू होनी हैं जिसके संबंध में अभी कोई जानकारी जारी नहीं की गई है. 10वीं की परीक्षाएं मई में शेड्यूल की जा सकती हैं. Punjab Board Exam 2021 Postponed: पंजाब बोर्ड ने कोरोना के खतरे को देखते हुए बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स पोस्टपोन कर दी हैं. राज्य सरकार ने 15 अप्रैल तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है. स्टेट बोर्ड ने अप्रैल में प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित कर नई डेटशीट जारी की है. नई डेटशीट के अनुसार, पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 04 मई से 24 मई और 12वीं की परीक्षाएं 20 अप्रैल से 24 मई तक आयोजित की गई हैं.
ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











