
'BMW तो दिया अब फर्नीचर मांग रहे....' विवाहिता की मौत के बाद पति और माता-पिता गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे में ससुराल वालों के लगातार दहेज मांगे जाने से तंग आकर एक दुल्हन ने मौत को गले लगा लिया. अब मृतक युवती के परिजनों ने दामाद और उसके घर वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
महाराष्ट्र के पुणे में एक विवाहिता के खुदकुशी करने के बाद महिला के परिजनों ने दूल्हे और उनके माता-पिता समेत 3 लोगों के खिलाफ दहेज मांगने का आरोप लगाया है. पुलिस ने तिर्थ क्षेत्र आलंदी के रहने वाले दूल्हे और उनके माता पिता समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. विवाहिता की सास यानी वैजयंती उमर्गीकर आलंदी नगर निगम की अध्यक्षा हैं जो भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीती थीं. वहीं दूसरी तरफ मृतक की मां भी पुणे के करीबी पिंपरी चिंचवड़ महानगर निगम की भारतीय जनता पार्टी की पार्षद हैं, वहीं पिता एक कारोबारी है.
जानकारी के मुताबिक 21 साल की प्रियंका उमर्गीकर की शादी 16 नवंबर 2021 में तीर्थ क्षेत्र आलंदी के रहने वाले अभिषेक अशोक उमर्गेकर के साथ हुई थी, दहेज में कीमती गहनों के साथ एक BMW गाड़ी भी दुल्हन वालों ने दूल्हे को दी थी, जिसके बाद भी कथित तौर पर प्रियंका के ससुरालवालों की दहेज़ की भूख नहीं थमी.
शादी के बाद भी ससुराल वाले प्रियंका से अलग-अलग तरह के कीमती सामानों और घर में फर्नीचर की मांग कर रहे थे. इतना सब देने के बावजूद भी पति, सास, ससुर उसे नजरअंदाज कर रहे थे जिससे वो काफी परेशानी हो गई थी, इसकी शिकायत भी उसने अपने पिता से मौत से पहले की थी.
10 जून को प्रियंका की लाश उसके कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली थी जिसकी जानकारी मिलते ही आलंदी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को रस्सी निकालकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इस घटना के बाद प्रियंका का एक ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग भी सामने आई है जिसमें वो अपने पिता से यह बता रही हैं की उसके ससुराल वाले किस तरह से घर का फर्नीचर बनवाने को लेकर पैसों की जिद्द कर रहे थे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











