
BMC में ठाकरे परिवार का दबदबा खत्म! निर्विरोध मेयर चुनी गईं बीजेपी की रितु तावड़े
AajTak
बीजेपी की ऋतु तावड़े मुंबई की 78वीं मेयर चुन लिया गया है. बीएमसी मुख्यालय में हुए चुनाव में उनके साथ शिवसेना के संजय घाडी निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए हैं. बुधवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नई मेयर ने अपना कार्यभार संभाल लिया है.
BJP की रितु तावड़े को निर्विरोध बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) का मेयर चुन लिया गया है और शिवसेना के संजय घाडी डिप्टी मेयर चुने गए हैं. इस के साथ ही बीएमसी में 25 सालों से चला आ रहा ठाकरे परिवार का वर्चस्व भी खत्म हो गया है. ये चार दशकों में पहली बार है, जब मुंबई का मेयर बीजेपी का बना है. दरअसल, 53 वर्षीय रितु तावड़े घाटकोपर वेस्ट (वार्ड 132) की तीन बार की पार्षद हैं. और वे मुंबई में बीजेपी की दूसरी मेयर बनी हैं. वह जमीनी स्तर पर सक्रिय राजनीति में एक दशक से अधिक समय से जुड़ी हुई हैं. रितु को उनके हैंड्स-ऑन अप्रोच, सामुदायिक जुड़ाव और स्थानीय स्तर पर गहरी पकड़ के लिए जाना जाता है. वे प्रशासनिक क्षमता और स्थानीय लोगों से जुड़ाव को जोड़ने वाली नेता के रूप में उभरी हैं. मार्च 2022 से बीएमसी में कोई निर्वाचित सदन नहीं था और आयुक्त भूषण गगरानी ही कामकाज देख रहे थे. चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले बीजेपी और शिवसेना के पार्षदों ने हुतात्मा चौक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. सत्तापक्ष और विपक्ष के पार्षदों की नारेबाजी के बीच मेयर तावड़े ने अपना पद संभाला. संजय घाडी ने डिप्टी मेयर के रूप में उनके साथ नगर विकास की जिम्मेदारी संभाली. उधर, रितु तावड़े के मेयर चुने जाने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने दावा किया कि बीजेपी को मराठी मेयर चुनना पड़ा, क्योंकि BMC चुनावों में मराठी लोगों ने उनकी पार्टी और MNS को भारी समर्थन दिया.
BJP ने जीतीं सबसे ज्यादा सीटें आपको बता दें कि पिछले महीने 15 जनवरी को हुए बीएमसी चुनावों में बीजेपी ने 227 सीटों में सबसे ज्यादा 89 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना ने 29 सीटें जीतीं. 118 पार्षदों की संयुक्त ताकत के साथ बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने महापौर का पद आसानी से हासिल कर लिया. वहीं, शिवसेना (यूबीटी) (जिसने 1997 से 25 वर्षों तक नगर निकाय पर शासन किया) ने 65 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने छह और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) ने महज एक सीट पर जीत हासिल की थी.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






