
BMC को लोकायुक्त से बड़ी राहत, रेमडेसिविर खरीद घोटाले के आरोप में मिली क्लीन चिट
AajTak
महाराष्ट्र राज्य लोकायुक्त ने कोविड-19 के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन की खरीद पर भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) को क्लीन चिट दे दी है. कोरोनाकाल में गंभीर मरीजों में संक्रमण रोकने के लिए रेमडिसिविर इंजेक्शन को महत्वपूर्ण माना गया था. इस इंजेक्शन की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप भाजपा नेता किरीट सोमैया ने लगाए थे.
कोरोनाकाल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की खरीद पर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) को शनिवार को बड़ी राहत मिली है. महाराष्ट्र राज्य लोकायुक्त ने इस मामले में BMC को क्लीन चिट दे दी है. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इस इंजेक्शन की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. इस पर जस्टिस वीएम कनाडे ने 3 जनवरी 2023 को जांच के आदेश दिए थे.
बताते चलें कि कोरोनाकाल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की खासी डिमांड देखने को मिली थी. ये इंजेक्शन उन मरीजों को लगाया जाता था, जिनकी संक्रमण की वजह से हालत गंभीर हो रही थी. ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए रेमेडिसविर इंजेक्शन को महत्वपूर्ण माना गया था.
'बढ़ती डिमांड और कम स्टॉक से दरों में आया अंतर'
अब इस मामले में राज्य लोकायुक्त की तरफ से आदेश में कहा गया है कि शिकायत के जवाब में हलफनामे और प्रस्तुत दस्तावेजों को देखने के बाद मेरा विचार है कि यह साबित नहीं हो पाया है और शिकायतकर्ता यह साबित नहीं कर पाए गए हैं कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की खरीद में कोई भ्रष्टाचार किया गया था. यह भी साबित नहीं होता कि इंजेक्शन की खरीद में कोई अनियमितता और गैर-पारदर्शिता थी. केंद्र सरकार द्वारा जारी पत्र समेत बीएमसी की तरफ से प्रस्तुत दस्तावेजों से यह स्पष्ट है कि मार्च 2021 के बाद के कुछ हफ्तों में इंजेक्शन रेमडेसिविर के खरीद मूल्य में तेजी से अंतर आया और यह इंजेक्शन की बढ़ती डिमांड और कम आपूर्ति की वजह से देखने को मिली.
बीजेपी नेता ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था
बता दें कि इस मामले में बीएमसी के साथ निदेशक चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान, सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल कंपाउंड, हाफकीन बायो-फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और मीरा भाईंदर नगर निगम को प्रतिवादी बनाया गया था. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि निर्माताओं से रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदते समय MCGM और अन्य सरकारी प्राधिकरणों और निगमों ने भ्रष्टाचार किया है. दूसरा, यह आरोप लगाया गया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की खरीद का तरीका पारदर्शी नहीं था. तीसरा, यह आरोप लगाया गया कि इस रेमडेसिविर इंजेक्शन की दरों में बड़े पैमाने पर उतार-चढ़ाव रहा. जिसे 658 रुपये की दर से खरीदा गया था और 1600 रुपये प्रति शीशी के बीच बिक्री की गई.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









