
Black fungus: कोरोना मरीजों के लिए आफत बना ब्लैक फंगस, जानें लक्षण और बचाव
AajTak
देश के कई राज्यों में कोरोना से ठीक होने वाले कुछ मरीजों में ब्लैक फंगस नाम की बीमारी देखा जा रही है. ब्लैक फंगस को म्यूकोरमाइकोसिस भी कहा जाता है. ब्लैक फंगस आमतौर पर कोरोना से ठीक होने वाले कुछ मरीजों में देखा जा रहा है. ये इंफेक्शन आमतौर पर स्किन, फेफड़ों और दिमाग में फैलता है. हाल ही में इस बीमारी को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की गई है.
देश के कई राज्यों में कोरोना से ठीक होने वाले कुछ मरीजों में ब्लैक फंगस नाम की बीमारी देखा जा रही है. ब्लैक फंगस को म्यूकोरमाइकोसिस भी कहा जाता है. महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीमारी से कुछ मरीजों को जान तो कुछ को अपनी आंखें गंवानी पड़ रही हैं. अस्पतालों में अब स्पेशल वार्ड बनाकर म्यूकोरमाइकोसिस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है. क्या है ब्लैक फंगस- ब्लैक फंगस दुर्लभ लेकिन एक गंभीर बीमारी है. Covid-19 टास्क फोर्स के एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये उन लोगों में आसानी से फैल जाता है जो पहले से किसी ना किसी बीमारी से जूझ रहे हैं और जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है. इन लोगों में रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता कम होती है. हवा के जरिए ये फंगल इंफेक्शन साइनस और फेफड़ों को आसानी से शिकार बना लेता है. ब्लैक फंगस आमतौर पर कोरोना से ठीक होने वाले कुछ मरीजों में देखा जा रहा है. ये इंफेक्शन स्किन, फेफड़ों और दिमाग में फैलता है. हाल ही में इस बीमारी को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की गई है. डॉक्टर्स का कहना है कि म्यूकोरमाइकोसिस के नए मामले अस्पताल में भर्ती या फिर ठीक हो चुके कोरोना के मरीजों में ज्यादा देखने को मिल रही है. जिन लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत है, उन्हें इस बीमारी का खतरा कम है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












