
'BJP MLA के भाई से जान का खतरा, कर दिया जाए ट्रांसफर', DM से बोले नगर पालिका के EO
AajTak
UP News: बदायूं नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने बीजेपी विधायक के भाई पर गाली-गलौज का आरोप लगाया है. अधिशासी अधिकारी ने डीएम से मामले की शिकायत की है.
उत्तर प्रदेश के बदायूं में नगर पालिका दातागंज के अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुनील कुमार सरोज ने दातागंज से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक राजीव कुमार सिंह के भाई एडवोकेट विनय कुमार सिंह पर गाली-गलौज देने और बदसलूकी का आरोप लगाया है. ईओ ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी (डीएम) से की है. इस पर डीएम ने एडीएम को पूरे प्रकरण की जांच के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया है.
नगर पालिका के ईओ अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने यह शिकायत छह अप्रैल को डीएम दीपा रंजन को भेजी थी. जिसमें उन्होंने जिक्र किया था कि एससी\एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार का भ्रमण कार्यक्रम छह अप्रैल को था और वह जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में व्यवस्थाएं दुरुस्त करा रहे थे.
शिकायत के मुताबिक इस दौरान बीजेपी विधायक राजीव कुमार सिंह के भाई विनय कुमार सिंह का फोन उनके मोबाइल पर आया और गेस्ट हाउस में मौजूद लोगों के बारे में जानकारी मांगी. ईओ ने बताया कि उन्होंने पूरी जानकारी उनके दे दी. शिकायत में यह भी जिक्र है कि कुछ देर बाद विनय कुमार सिंह खुद गेस्ट हाउस आ धमके और निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए ईओ के साथ गाली-गलौज कर दी जिससे वह मानसिक तौर पर आहत हुए हैं.
साथ ही ईओ सुनील कुमार सरोज ने बीजेपी विधायक के भाई विनय कुमार सिंह से जानमाल का खतरा भी बताया है. उन्होंने शिकायत में यह भी कहा है कि अब वह दातागंज में रह कर काम करने में अक्षम हैं, और अपना तबादला चाहते हैं. जब तक तबादला ना हो जाए तो उन्हें कहीं और अटैच कर दिया जाए.
‘जांच के बाद होगी कार्रवाई’
वहीं, बदायूं की जिलाधिकारी दीपा रंजन ने बताया कि मामले की शिकायत मिली थी. उसे जांच के लिए एडीएम प्रशासन को सौंपा है. दो दिन में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











