
BJP Mission 2022: सीएम योगी का विपक्ष पर वार, दंगाइयों को जिन्ना का अनुयायी बताया
AajTak
जिन्ना का नाम तो पहले ही यूपी चुनाव में गूंज रहा था. अब योगी आदित्यानाथ ने विरोधियों पर हमले का एक और कदम बढ़ाया. दंगाइयों को जिन्ना का अनुयायी बताया. समाजवादी सरकार में प्रदेश में हुए दंगों का मुद्दा उठाया. यूपी के पूर्वी इलाके में योगी रैलियों में अपने काम गिना रहे हैं. साथ में अखिलेश और मायावती के शासन का हिसाब बता रहे हैं. तो विपक्ष भी बीजेपी सरकार पर हमला बोल रही है. योगी सरकार के विकास के दावों पर अखिलेश यादव सवाल पूछ रहे हैं. और समाजावादी पार्टी की विजय रथ यात्रा लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं. कांग्रेस भी मैदान में है. और किसान के मुद्दे पर हमला बोल रही है. देखें वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











