
'BJP 24 घंटे AAP को कुचलने का ही सोचती है', विजय नायर की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल का हमला
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने BJP पर तीखा हमला किया है. गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के कम्युनिकेशन का काम देख रहे विजय नायर की गिरफ्तारी को पर केजरीवाल का कहना है कि गुजरात में AAP का बढ़ता ग्राफ देख बीजेपी घबरा गई है. ये बस 24 घंटे आम आदमी पार्टी को कुचलने के बारे में सोचती रहती है.
गुजरात विधानसभा चुनाव में BJP और AAP के बीच आमने-सामने की लड़ाई है. इस बीच गुजरात में आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन का काम देख रहे विजय नायर की गिरफ्तारी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. अरविंद केजरीवाल ने महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में महंगाई-बेरोजगारी काफी ज्यादा हो गई है. लेकिन BJP वालों को 24 घंटे केवल यही चिंता सताती है कि किसी तरह आम आदमी पार्टी को कुचल दो, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली, फिर पंजाब जीत लिया और अब वो गुजरात जीत जाएगी.
'जेल जाने से डरते हो, तो छोड़ दो AAP' अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब उन्होंने AAP के कम्युनिकेशन का काम देखने वाले विजय नायर को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने पहले पंजाब में अच्छा काम किया और अब गुजरात में कम्युनिकेशन का काम संभाल रहे थे. BJP वाले बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं, क्योंकि गुजरात में आम आदमी पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है. AAP को कुचलने के लिए पहले सत्येंद्र जैन, अमानतुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया, अब विजय नायर को झूठे मामले में गिरफ्तार किया है. अगले हफ्ते मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने वाले हैं. यह लोग आम आदमी पार्टी के हर छोटे कार्यकर्ता को जेल में डालेंगे, अगर आपको जेल जाने से डर लगता है तो आज ही पार्टी छोड़ दो.
'झूठा नाम लेने का दबाव बनाया' दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो कुछ दिनों से रोज विजय नायर को पूछताछ के लिए बुलाकर दवाब बना रहे थे कि शराब नीति वाले मामले में मनीष सिसोदिया का झूठा नाम ले लो, नहीं तो तुमको गिरफ्तार कर लेंगे. लेकिन वह आम आदमी पार्टी का सच्चा कार्यकर्ता है. उसने झूठ बोलने से इंकार कर दिया. इस वजह से उसको कल गिरफ्तार कर लिया. इन्होंने मनीष सिसोदिया के घर पर रेड की लेकिन कुछ नहीं मिला. उनके बैंक लॉकर की तलाशी ली, कुछ नहीं मिला. अब इस तरह से जोर-जबरदस्ती करके उन्हें फंसाना चाहते हैं. इन्होंने विजय नायर के घर पर 1 महीने में दो-दो बार रेड की, वहां पर भी कुछ नहीं मिला. यह लोग बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं और पागल हो गए हैं. क्योंकि गुजरात में हर रोज आम आदमी पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है.
भगत सिंह के सपनों को पूरा कर रही AAP अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंग्रेजों ने 200 साल में जितना भारत माता को नहीं लूटा. उससे कई गुना ज्यादा इन्होंने देश को 75 साल में लूट लिया. देश में यह आजादी की दूसरी लड़ाई है. भगत सिंह देश को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए लड़े थे. केवल AAP भगत सिंह के सपने को साकार करने के लिए काम कर रही है. अच्छी शिक्षा और अच्छे इलाज का इंतजाम कर रही है.
BJP को 24 घंटे करनी है गंदी राजनीति
महंगाई पर हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में आज बहुत ज्यादा महंगाई हो गई है. एक आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है. हर चीज महंगी होती जा रही है. चारों तरफ बेरोजगारी है. लोगों के धंधे बंद हो रहे हैं. नौकरियां खत्म होती जा रही हैं. ऐसे में किसी भी सरकार का आज सबसे पहला काम होना चाहिए कि आम जनता को महंगाई और बेरोजगारी से राहत दिलवाए. लेकिन BJP को इसकी कोई चिंता ही नहीं है. उसे 24 घंटे केवल गंदी राजनीति करनी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









