
'BJP से चुनाव लड़ने वाले उज्जवल निकम को मेरे केस से हटाओ', पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्ति के खिलाफ कोर्ट पहुंचा गैंगस्टर विजय पालांडे
AajTak
वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था. वे कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से 16,000 से ज्यादा वोटों से चुनाव हार गए थे. बीजेपी ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से सिटिंग सांसद पूनम महाजन का टिकट काटकर निकम को मौका दिया था.
महाराष्ट्र में कई हत्याओं के मामले में आरोपी और गैंगस्टर विजय पलांडे ने अपने मामले में विशेष लोक अभियोजक वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम की नियुक्ति का विरोध किया है. उन्होंने सोमवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कहा, BJP से चुनाव लड़ने वाले उज्जवल निकम को मेरे केस से हटाया जाए. विजय पलांडे का कहना था कि यह नियुक्ति दुर्भावनापूर्ण और गलत इरादे से की गई है.
पलांडे ने याचिका में दावा किया कि निकम की पहचान, विचार, एजेंडा, इरादा, मकसद... सब कछ जनता की नजर में पूरी तरह से बदल गया है. अब वो बीजेपी के बड़े नेता हैं.
बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके निकम
बता दें कि निकम ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था. वे कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से 16,000 से ज्यादा वोटों से चुनाव हार गए थे. बीजेपी ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से सिटिंग सांसद पूनम महाजन का टिकट काटकर निकम को मौका दिया था. उज्जवल निकम मुंबई आतंकी हमले जैसे कई हाई-प्रोफाइल केस में सरकारी वकील के तौर पर अदालत में सरकार का पक्ष रख चुके हैं.
निकम की नियुक्ति पर पलांडे को आपत्ति
हाल ही में निकम यहां कोर्ट में पलांडे के खिलाफ मामले में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के रूप में फिर से कोर्ट में पेश हुए. इस पर पलांडे ने आपत्ति जताई और कोर्ट पहुंच गए. उन्होंने अपनी याचिका में कहा, वह (उज्ज्वल निकम) अब राजनीतिक दल के एजेंडे के लिए काम करेंगे. वे जनता के बीच बीजेपी की छवि बनाने के लिए हाई-प्रोफाइल मामलों में झूठी सजा दिलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, जो आरोपियों के मौलिक अधिकारों के खिलाफ है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











