
BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच अयोध्या जाएंगे कमलनाथ, परिवार समेत करेंगे रामलला के दर्शन
AajTak
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज या कल अयोध्या जा सकते हैं. पूर्व सीएम अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि कमलनाथ ने एमपी कांग्रेस चीफ से बात करते हुए पार्टी छोड़ने की खबरों को अफवाह बता दिया. इस बीच खबर है कि कमलनाथ आज या कल राम मंदिर के दर्शन करने अयोध्या जा सकते हैं.
सूत्रों की मानें तो कमलनाथ अपने परिवार समेत अयोध्या जा सकते हैं. बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करके कमलनाथ कोई संदेश देना चाहते हैं. इसी साल फरवरी में कमलनाथ और नकुलनाथ ने 4 करोड़ 30 लाख राम नाम पत्रकों का पूजन कर अयोध्या रवाना किया था.
मैं कांग्रेसी था, हूं और रहूंगा... जीतू पटवारी से बोले कमलनाथ
पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने कहा, "मेरी कमलनाथ से बात हुई है. उन्होंने बीजेपी में जाने को मीडिया का फैलाया हुआ भ्रम बताया है. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेसी था, हूं और रहूंगा. लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है. हर परिस्थिति में उन्होंने दृढ़ता से कांग्रेस के विचार के साथ अपना जीवन जीया है और आगे भी कांग्रेस के विचार के साथ अंतिम सांस तक जीवन जीएंगे."
जीतू पटवारी ने अटकलों को किया खारिज
इससे पहले पटवारी ने कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को 'मीडिया की उपज' बता दिया था. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "कमलनाथ के बारे में ये बातें निराधार हैं, जब 1980 में कमलनाथ जी ने पहली बार चुनाव लड़ा था तो इंदिराजी ने (छिंदवाड़ा में) एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए नाथ को अपने तीसरे बेटे के रूप में पेश किया था. क्या कोई इंदिरा जी के तीसरे बेटे के भाजपा में शामिल होने का सपना देख सकते हैं?"

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







