
BJP ने दिल्ली चुनाव की तैयारी में कैलाश गहलोत को उतारा, दी ये जिम्मेदारी
AajTak
कैलाश गहलोत ने 17 नवंबर को आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी और अगले दिन 18 नवंबर को बीजेपी जॉइन कर ली थी. कैलाश गहलोत का कहना था कि आम आदमी पार्टी छोड़ना आसान नहीं था. यह फैसला मैंने एक रात में नहीं लिया.
दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं. बीजेपी ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है. पांच दिन पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर आए कैलाश गहलोत को बीजेपी ने अब चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और चुनाव संचालन समिति का सदस्य बनाया है.
कैलाश गहलोत ने 17 नवंबर को आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी और अगले दिन 18 नवंबर को बीजेपी जॉइन कर ली थी. कैलाश गहलोत का कहना था कि आम आदमी पार्टी छोड़ना आसान नहीं था. यह फैसला मैंने एक रात में नहीं लिया. जो लोग ये नैरेटिव बना रहे हैं कि मैंने किसी के दबाव में आकर यह फैसला लिया है तो यह गलत है. मैंने आज तक किसी के भी दबाव में कोई काम नहीं किया. 2015 से मेरे राजनीतिक जीवन में मैंने कभी किसी के दबाव में कुछ काम नहीं किया. ये गलतफहमी है.
बीजेपी ने चुनाव अभियान का नेतृत्व करने के लिए यह समिति बनाई है. इसमें प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है. इस समिति का मकसद दिल्ली में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाना और चुनावी अभियान की देखरेख करना है. इससे पहले पार्टी ने 23 सदस्यों की प्रदेश चुनाव संचालन समिति घोषित की थी. इस समिति की अध्यक्षता दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा करेंगे. संयोजक की जिम्मेदारी हर्षदीप मल्होत्रा को दी गई है.
केजरीवाल का आवास घेरने पहुंचे थे कैलाश
एक दिन पहले ही कैलाश गहलोत बीजेपी नेताओं के साथ AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का आवास घेरने पहुंचे थे. इस प्रोटेस्ट में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए थे. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं समेत कई नेताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया था. इस दौरान कैलाश गहलोत ने कहा था कि हम आज शीशमहल के मुद्दे पर प्रोटेस्ट करने के लिए इकट्ठा हुए हैं. मैंने केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है, जिसमें कहा है कि शीशमहल की जो कंट्रोवर्सी हुई है वह दुर्भाग्यपूर्ण है. यह मामला आम आदमी पार्टी के मूल सिद्धांतों के साथ हुए समझौते का उदाहरण है.
इस्तीफे के बाद क्या बोले थे कैलाश गहलोत

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









