
BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने ईरानी दूतावास पहुंचकर खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, युद्ध को बताया 'समस्या'
AajTak
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास जाकर दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने शांति और मानवता की सुरक्षा पर जोर देते हुए युद्ध से बचने की सलाह दी. नकवी ने प्रधानमंत्री मोदी के शांति संदेश को दोहराया और कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की. वो दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने शांति और मानवता की सुरक्षा पर जोर देते हुए दुनिया को युद्ध से बचने की सलाह दी.
मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली में ईरानी राजदूत से मुलाकात की और भारत की ओर से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. पत्रकारों से बातचीत करते हुए नकवी ने कहा, 'हम ईरान के सुप्रीम लीडर हजरत अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित करने यहां आए थे. हमने ईरानी राजदूत से भी मुलाकात की. मैंने उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि दीं और संवेदनाएं जाहिर कीं.'
नकवी ने इस मौके पर भारत के शांतिप्रिय इतिहास का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से दुनिया में शांति की पैरवी करता रहा है.
'बुद्ध की भूमि भारत...'
नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को दोहराते हुए कहा, 'बुद्ध की भूमि भारत हमेशा से शांति का समर्थक रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लगातार यही कहा है कि सिर्फ शांति का रास्ता ही किसी भी समस्या का समाधान कर सकता है.'
युद्ध पर कड़ा प्रहार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ईरानी राजदूत के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए नकवी ने युद्ध की निंदा की. उन्होंने लिखा, 'युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है, बल्कि खुद एक समस्या है. इंसानियत की सुरक्षा के लिए शांति जरूरी है. मैं प्रार्थना करता हूं कि इस संकट के सागर से शांति का अमृत निकले.'

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







