
'BJP को पहुंचाया गया फायदा', MP चुनाव के बाद कांग्रेस ने जारी किया लेटर, प्रत्याशियों से मांगी जानकारी
AajTak
मध्य प्रदेश चुनाव के बाद कांग्रेस ने सभी प्रत्याशियों को पत्र जारी किया है. इस पत्र में उनसे कहा गया है कि अगर किसी के भी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने बीजेपी को फायदा पहुंचाया है तो उसाक नाम और पद लिखकर कांग्रेस मुख्यालय भेजें.
मध्य प्रदेश में मतदान हो चुके हैं, जिसके बाद अब सभी को 3 दिसंबर को आने वाले रिजल्ट का इंतजार है. इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशन में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को एक पत्र जारी किया गया है.
इस पत्र में कांग्रेस ने सभी कैंडिडेट्स से पूछा है कि क्या उनके विधानसभा क्षेत्र में अधिकारी और कर्मचारियों ने बीजेपी को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है? पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर ऐसा हुआ है तो इसमें शामिल लोगों का नाम और पद लिखकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजें.
कांग्रेस ने दावा किया है कि मतदान के दिन प्रदेश कांग्रेस की लीगल टीम को कई शिकायतें मिलीं थीं. इन शिकायतों में कहा गया था कि कई निर्वाचन क्षेत्रों में अधिकारी और कर्मचारी चुनाव में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं. शिकायत में बताया गया कि चुनाव के दौरान बीजेपी को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई.
कमलनाथ के आदेश पर जारी किया पत्र
कांग्रेस के मुताबिक इन शिकायतों को देखते हुए ही सभी प्रत्याशियों को पत्र जारी किया गया है. पत्र में 30 नवंबर तक सभी शिकायतों की जानकारी कांग्रेस मुख्यालय भेजने का आदेश दिया गया है. यह पत्र पीसीसी चीफ कमलनाथ के आदेश पर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने जारी किया है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










