
'BJP के साथ शिवसेना के 25 साल बर्बाद', देखें हिंदुत्व के मुद्दे पर कैसे बरसे सीएम उद्धव ठाकरे
AajTak
बीजेपी (BJP) के हिंदुत्ववादी विचारधारा को लेकर शिवसेना और बीजेपी (BJP) के बीच दूरियों के बढने की आशंका है. बाल ठाकरे की 96वीं जयंती पर उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व को लेकर बीजेपी (BJP) पर सीधा हमला बोला है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी (BJP) का ये हिंदुत्व सिर्फ एक दिखावा है. उनका ये हिंदुत्व सत्ता के लिए है. और हमने बीजेपी (BJP) के साथ गठबंधन करके अपने 25 साल बर्बाद कर दिए. लोग हमसे पूछते हैं कि क्या आपने हिंदुत्व छोड़ दिया है. तब मैं उनसे कहता हूं हमने बीजेपी को छोड़ा है हिंदुत्व को नहीं. इससे अब लगता है कि उद्धव ठाकरे और बीजेपी (BJP) के बीच दोस्ती का हाथ बढना मुश्किल है. देखें ये वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











