
BJP के लिए रमेश बिधूड़ी सही हैं तो नूपुर शर्मा गलत कैसे हो गयीं?
AajTak
नूपुर शर्मा को लेकर एक बार अजय मिश्रा टेनी ने कहा था, बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को यूं ही नहीं छोड़ देती. केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की ये बात खुद उनके मामले में और बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी केस में भी सही लगती है, लेकिन प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा के मामले में तो भेदभाव साफ साफ दिखाई पड़ता है.
भरी संसद में बीएसपी सांसद कुंवर दानिश अली को बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने जो कुछ भी कहा, हर कोई सुन चुका है. और एक टीवी बहस में बीजेपी की प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा के बयान से भी हर कोई वाकिफ होगा ही. ठीक वैसे ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के वे दावे भी लोगों को पता ही होंगे जो अपने बेटे की गिरफ्तारी से पहले वो कह रहे थे.
तीनों ही नेता अलग अलग मौकों पर अपने बयान और हरकत की वजह से विवादों में आये थे, लेकिन बीजेपी नेतृत्व ने तीनों के साथ अलग अलग तरह के व्यवहार किये - और सबसे ज्यादा नाइंसाफी किसी के साथ हुई तो वो हैं नूपुर शर्मा.
नूपुर शर्मा को करीब सवा साल बाद सार्वजनिक तौर पर देखा गया है. नूपुर शर्मा फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के एक प्रमोशन इवेंट में स्टारकास्ट के साथ देखी गयीं. कश्मीर फाइल्स वाले विवेक अग्निहोत्री के आमंत्रण पर तालियों की गड़गड़ाहट और जय श्रीराम के नारे के बीच वो मंच पर पहुंची थीं.
Thank you #NupurSharma for being such an inspiration for young girls. Nobody can stop you when you have millions of brothers fighting for you. pic.twitter.com/QlG6922BPW
एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद से वो गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं. जून, 2022 के बाद से सोशल मीडिया सफाई देने के अलावा कुछ भी नहीं शेयर किया है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










