
BJP के दो कैंडिडेट ने किया चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, एक की जाति पर विवाद, दूसरे ने बताए निजी कारण
AajTak
गुजरात में बीजेपी के दो उम्मीदवारों ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. साबरकांठा से भीखाजी ठाकुर ने अपना टिकट लौटा दिया है. वहीं वडोदरा की सांसद और पार्टी उम्मीदवार रंजन भट्ट ने भी चुनाव लड़ने से इनकार किया है और इसके लिए निजी कारण बताए हैं.
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में बीजेपी के दो उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. वडोदरा से सांसद रंजन भट्ट और साबरकांठा से भीखाजी ठाकुर ने अपना टिकट लौटा दिया. रंजन भट्ट ने निजी कारणों से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है, जिन्हें पार्टी ने लगातार तीसरी बार टिकट दिया था. वहीं भीखाजी की जाति को लेकर विवाद चल रहा है, जिससे माना जा रहा है कि उन्हें चुनाव से दूरी बनानी पड़ी.
सांसद रंजन भट्ट ने एक्स पोस्ट में अपने फैसले का ऐलान किया और बताया कि वह निजी कारणों से चुनाव नहीं लड़ेंगी. उन्होंने पोस्ट किया, "मैं, रंजनबेन धनंजय भट्ट, अपने व्यक्तिगत कारणों से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छुक नहीं हूं." कुछ दिनों पहले ही उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हुए थे. बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बगावत कर दी थी.
यह भी पढ़ें: पाटलिपुत्र से मीसा भारती, सारण से रोहिणी... RJD ने 6 और लोकसभा कैंडिडेट्स पर लगाई मुहर!
'मैंने अपनी मर्जी से लौटाई टिकट'
वडोदरा बीजेपी की सबसे सेफ सीट मानी जती है. रंजन भट्ट ने कहा, "मुझ पर गलत आरोप लगाए गए. मुझे हाई कमान ने कुछ नहीं कहा. मैंने खुद टिकट लौटाई है. जिस प्रकार के आरोप लगाए गए वैसा मैंने कुछ नहीं किया. इस प्रकार विरोध होने से अच्छा है कि मैं चुनाव न लड़ूं."
रंजन भट्ट वर्तमान में वडोदरा से सांसद हैं. बीजेपी ने 2024 के चुनाव में रंजन भट्ट को उम्मीदवार घोषित किया था. व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने बीजेपी नेतृत्व के सामने लोकसभा चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई हैं. उन्होंने पोस्ट किया, "मैं, रंजनबेन धनंजय भट्ट, अपने व्यक्तिगत कारणों से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छुक नहीं हूं."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










