
BJP के उम्मीदवार बिहार से राज्यसभा के लिए नामांकन करने पहुंचे, लेकिन बैरंग लौटे, जानिये क्यों?
AajTak
10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए 24 मई से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जनता दल यूनाइटेड केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को राज्यसभा नहीं भेजेगी. उनकी जगह पार्टी की ओर से झारखंड जेडीयू के अध्यक्ष खिरू महतो राज्यसभा भेजे जाएंगे.
बिहार में इन दिनों राज्यसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल है. इसी बीच बिहार की राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव हो रहा है. नामांकन की अंतिम तारीख 31 मई है. ऐसे में सोमवार को सत्तापक्ष की ओर से एनडीए के तीनों कैंडिडेट का नामांकन होना था, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि नामांकन नहीं हो सका. जिसके बाद बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों का नामांकन मंगलवार तक के लिए स्थगित हो गया है.
बताया जा रहा है कि नामांकन करने आए नेताओं के कागज पूरे नहीं थे. वहीं दूसरी ओर जदयू के उम्मीदवार खिरू महतो ने विधानसभा सचिव के कक्ष में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे.
सत्ताधारी गठबंधन जेडीयू और बीजेपी ने रविवार को राज्य सभा कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया था. जेडीयू ने अपने कैंडिडेट और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का पत्ता काट कर झारखंड के पार्टी के नेता खिरू महतो को उम्मीदवार बनाया. जबकि बीजेपी ने एक सीट पर फिर से सतीश चंद्र दुबे और दूसरी सीट से नये चेहरे शंभू शरण पटेल को उतारा है.
तीनों कैंडिडेट एक साथ नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंचे थे. इस दौरान एनडीए उम्मीदवारों के नॉमिनेशन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ बीजेपी-जेडीयू के साथ गठबंधन के सभी बड़े चेहरे विधानसभा के कक्ष में पहुंचे थे, लेकिन नामांकन मात्र जदयू के उम्मीदवार का हो पाया.बीजेपी उम्मीदवारों का नामांकन टला
दूसरी ओर नामांकन के लिए पहुंचे बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों की फजीहत ज्यादा हुई, क्योंकि उन्होंने अपना पेपर पूरा नहीं किया था. इसलिए उनका नामांकन टाल दिया गया. अब ये लोग अपना नामांकन अंतिम दिन कर पाएंगे. जदयू के उम्मीदवार के नॉमिनेशन के बाद एनडीए के तीनों उम्मीदवारों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, के अलावा उपमुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने फोटो खिंचवाई.
इस मौके पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि एनडीए का गठबंधन आगे भी मजबूत रहेगा. वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जदयू का विस्तार अब पूरे देश में होने वाला है. इसलिए झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष को मौका दिया गया है. वहीं जब आरसीपी सिंह से जुड़ा सवाल किया गया तो सबी नेता उनके ऊपर जवाब देने से बचते दिखे.आरसीपी सिंह का पत्ता क्यों कटा? आरसीपी सिंह का पत्ता कटने के पीछे जो सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है, वो ये है कि आरसीपी सिंह और JDU के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था. इस वजह से आरसीपी सिंह के लिए जदयू से राज्यसभा का एक और कार्यकाल हासिल कर पाना मुश्किल लग रहा था. माना जाता है कि आरसीपी सिंह का बीजेपी के प्रति झुकाव बढ़ा है, जिससे नीतीश कुमार भी असहज हैं. नीतीश और बीजेपी के रिश्तें में भी पिछले कुछ वक्त से तल्खी आई हुई है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







