
Birbhum Violence Case: बंगाल में आखिर कब रुकेंगी राजनीतिक हिंसाएं? देखें
AajTak
पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर खून के धब्बों से लाल है. बीरभूम में 8 लोगों को जिंदा जला दिया जाता है. हालात ऐसे कि लोग पलायन को मजबूर हैं, लेकिन सियासत जारी है. बीजेपी ममता बनर्जी को घेर रही है तो वहीं जांच टीम पर किसी को भरोसा नहीं. ममता की एसआईटी पर बीजेपी सवाल खड़े कर रही है तो सीबीआई और एनआईए की जांच के लिए दीदी तैयार नहीं नजर आ रही. ऐसे में सवाल बेगुनाहों की जान का है. परिवार के इंसाफ का है. बीरभूम के रक्तचरित्र पर सियासी खेला जारी है. देखें शंखनाद.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












