
Bipin Rawat's Chopper Crash: किन वजह से हुआ तमिलनाडु में IAF का हेलिकॉप्टर क्रैश? देखें एक्सपर्ट्स की राय
AajTak
देश एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर का सामना कर रहा है. सीडीएस जनरल बिपिन रावत का Mi-17 v5 हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हुआ. इस विमान में जनरल रावत उनकी पत्नी मधूलिका समेत 14 लोग सवार थे. जनरल बिपिन रावत के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन हादसा बेहद डराने वाला है क्योंकि 13 लोगों की मौत हुई है. हादसा तब हुआ जब जनरल बिपिन रावत तमिलनाडु के सुलूर एयरबेस से वापस लौट रहे थे. हादसे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में जनरल रावत के घर पर उनकी परिवारवालों से मुलाकात की है. सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे भी जनरल रावत के दिल्ली स्थित आवास पर गए हैं. सरकार हादसे पर संसद में कल बयान दे सकती है. इस बीच वायुसेना के बयान में जांच का आदेश देने की बात कही गई है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










