
Bindroo की निर्मम हत्या पर फूटा Anupam Kher का गुस्सा, 'आतंकवाद के खिलाफ अपने जमीर को जगाएं'
AajTak
अनुपम खेर ने कहा- बिंदरू साहब के परिवार को सपोर्ट करें, हर उस परिवार को सहयोग दें जो कश्मीर में आतंकवादियों के निशाने पर है. आज ये 130 करोड़ भारतवासियों की प्रॉब्लम है इसलिए अपने अंदर के जमीर को जगाइए.
बीते दिनों कश्मीर में आंतकवादियों की नापाक हरकत ने लोगों को हिला कर रख दिया. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों ने दो घंटे के अंदर तीन नागरिकों की हत्या कर दी. इसमें माखन लाल बिंदरू की हत्या सबसे पहले की गई थी. कश्मीर में हुए इस आतंकी हमले ने अनुपम खेर को भी झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने लोगों से बिंदरू परिवार के सपोर्ट में आने की अपील की है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












