
Bike पर घूम-घूमकर आतंकी बरसाते रहे रॉकेट, रोंगटे खड़े कर देगा हमास की बर्बरता का नया Video
AajTak
हमास आतंकियों का एक Video वायरल हो रहा है. 3:08 मिनट के इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे दो आतंकी एक बाइक से इजरायल के सीमावर्ती इलाके में घुसते हैं. सड़क पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रैनेड से हमला करते हैं. फिर पास के कस्बे में एक-एक घर में घुसकर लोगों को मारते हैं. अंत में एक आतंकी को इजरायली सेना मार गिराती है.
इजरायल डिफेंस फोर्सेस (Israel Defense Forces) ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल से एक Video पोस्ट किया है. 16 अक्टूबर 2023 यानी आज सुबह 4 बजे शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 2.4 मिलियन यानी 24 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. करीब 11 हजार बार रीशेयर किया जा चुका है. 3 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है.
यह वीडियो 3:08 मिनट का है. यह वीडियो हमास आतंकी के बॉडीकैम से मिला है. यानी वह कैमरा जो किसी के शरीर में लगाकर सामने हो रही चीजों को लाइव या रिकॉर्डिंग करके देखा जा सकता है. ऐसे कैमरे का इस्तेमाल अक्सर सुरक्षा एजेंसियां या कमांडो फोर्सेस करते हैं, ताकि उनके आला अधिकारी उनकी प्लानिंग और एग्जीक्यूशन पर नजर रख सकें.
Video में दिख रहा है कि दो आतंकी एक मोटरसाइकिल पर बैठ कर गाजा पट्टी से इजरायल की ओर बढ़ते हैं. उनके पास असॉल्ट राइफल्स हैं. दिखने में AK-47 जैसी दिख रही है. साथ ही हाथ में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रैनेड्स (RPG) है. इजरायल की सीमा पार करते ही दोनों आतंकियों ने इजरायली फोर्सेस या किसी गाड़ी की तरफ फायरिंग की. इसके बाद कुछ देर तक फायरिंग चलती रही.
हर घर की तलाशी लेते दिखते हैं आतंकी
फिर वीडियो में ये किसी रिहायशी इलाके में जाते दिखते हैं. जहां पर पार्क है. पार्क के बगल खड़ी एंबुलेंस पर गोली चलाकर उसके टायर को पंक्चर कर देते हैं. फिर एक घर में फायरिंग करते हैं. दूसरे घर में फायरिंग करते हैं. एक घर की खिड़की खोलने की कोशिश करते हैं. नहीं खुलती तो उसे ब्लेड से काट देते हैं. इसके बाद घर में घुस जाते हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











