
Bijapur Naxal Attack: मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान जारी, गृह मंत्री Amit Shah बोले- खून-खराबा बर्दाश्त नहीं, मुंहतोड़ जवाब देंगे
Zee News
Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ नक्सली हमले के बाद गृह मंत्रालय ने सख्त रुख अपनाया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने असम दौरा रद्द कर दिल्ली में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए. हमले के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है.
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने नक्सलियों के हमले (Naxal Attack) में 22 जवानों के शहीद होने की घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही. साथ ही, उन्होंने कहा कि उग्रवादियों के खिलाफ लड़ाई केन्द्र और राज्य सरकारों के सम्मलित प्रयासों से जीती जाएगी. शाह ने नक्सलियों के हमले के बाद पैदा हुए हालात की उच्च सुरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा की. असम में चुनावी दौरे को बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौटे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, ‘हमारे जवानों ने शहादत दी है. हम इस खून-खराबे को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उचित वक्त आने पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.’ शाह ने कहा कि मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ में तलाश अभियान जारी है. उन्होंने कहा कि सरकार शांति और प्रगति के ऐसे दुश्मनों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी. केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘नक्सलियों के साथ हमारी लड़ाई ताकत के साथ जारी रहेगी और हम इसे मुकाम तक पहुंचाएंगे.’
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








