
Bihar School News: भीषण गर्मी के कारण बदला बिहार के स्कूलों का टाइम, अब लगेंगी मॉर्निंग क्लासेस
AajTak
School Timing Change in Bihar: बिहार के कई जिलों में सोमवार यानी 04 अप्रैल से सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 6:30- 11:30 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे. बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला किया गया है.
Bihar School Time Change Due To Hot Weather: बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पटना समेत कई जिला प्रशासन ने अब बच्चों के स्कूल के समय में परिवर्तन करने का फैसला किया है. गर्मी के कारण स्कूलों में अब मॉर्निंग क्लासेस ही लगेंगी.
पटना और गया में गर्मी इतनी बढ़ गई है कि तापमान बढ़ने के साथ लोग सुबह से ही भीषण गर्मी से परेशान है, जिला प्रशासन ने फैसला किया है कि सोमवार यानी 04 अप्रैल से सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 6:30- 11:30 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे.
जिन अन्य जिलों में भी अब मॉर्निंग स्कूल चलाने का निर्णय लिया गया है, उसमें रोहतास, समस्तीपुर, जमुई, कैमूर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, शेखपुरा, भोजपुर और पश्चिम चंपारण शामिल हैं.
पटना जिला प्रशासन ने आदेश दिया है कि सोमवार से सभी निजी और सरकारी स्कूल सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगे और यह व्यवस्था गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने तक जारी रहेगी. हालांकि, बिहार के कुछ इलाकों में मौसम ने करवट बदली है. जिसकी वजह से कई जिलों में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली है.
बता दें कि शनिवार को पटना में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि सबसे ज्यादा तापमान रोहतास के डेहरी में दर्ज किया गया है, जहां पर पारा 39.8 डिग्री तक पहुंचा.
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी होने के आसार है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











