
Bihar politics: राहुल गांधी की वो बात जिससे 'INDIA' गठबंधन छोड़ NDA में चले गए नीतीश, जानें-13 जनवरी का वाकया
AajTak
जिस विपक्षी एकता का नारा कांग्रेस लगा रही थी, वह नारा नीतीश कुमार का ही दिया हुआ था, लेकिन जब इस नारे के साथ जमीन पर उतरने का वक्त आया तो कांग्रेस उसी खास शख्सियत से हाथ धो बैठी. सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि नीतीश कुमार, राजद ही नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन भी छोड़कर चले गए?
बिहार की सत्ता फिर से बदल चुकी है. हालांकि सीएम वही हैं नीतीश कुमार. सीएम कुर्सी भी वही, राजभवन और विधानसभा भी वही. तो बदला क्या है? बदले हैं समीकरण, बदली है सत्ता की चाबी, बदल गए हैं दल और बदले हैं सहयोगी. इस बदलाव का नतीजा ये है कि बिहार में 17 महीने पहले हुआ गठबंधन, जिसमें RJD और JDU शामिल थे, वह टूटकर बिखर गया और जो कांग्रेस INDIA ब्लॉक वाली छतरी के नीचे कई दलों के साथ खड़े होकर NDA का विजय रथ रोकने जा रही थी, उसे करारा झटका लगा है.
नीतीश का जाना कांग्रेस को करारा झटका कैसे? करारा झटका इसलिए, क्योंकि जिस विपक्षी एकता का नारा कांग्रेस लगा रही थी, वह नारा नीतीश कुमार का ही दिया हुआ था, लेकिन जब इस नारे के साथ जमीन पर उतरने का वक्त आया तो कांग्रेस उसी खास शख्सियत से हाथ धो बैठी, जो अभी कुछ दिन पहले उन्हीं के साथ बैठकर, सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने की कवायद में बड़ी ही शिद्दत से जुटा हुआ था. ये शख्स कोई और नहीं थे तो नीतीश कुमार, जो नौवीं बार बिहार के सीएम हैं, लेकिन बदले हुए समीकरण के साथ. जिसके विरोध में थे उसके ही साथ. छोड़कर राजद का साथ.
सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि नीतीश कुमार, राजद ही नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन भी छोड़कर चले गए? सवाल एक, लेकिन जवाब कई हैं इस एक यक्ष प्रश्न का कोई एक जवाब नहीं है, लेकिन-लेकिन विश्लेषण किया जाए तो वजहें कई निकल कर आ रही हैं. एक तरफ तो इंडिया गठबंधन में उनकी जगह नहीं बन रही थी. कांग्रेस ने उनका प्लान टेकओवर टाइप कर लिया था. दूसरा- सीट शेयरिंग पर लगातार देरी हो रही थी. तीसरा- RJD के साथ भी कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा था. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के बाद दोनों पार्टियों के बीच जो छिपी हुई दरार थी, वह खाई बनकर सामने आ गई.
इन सब बातों के बीच, जो असल बात सामने आई है वह तो और दिलचस्प है. इस बात के केंद्र में है कांग्रेस और राहुल गांधी की ऐसी बात, जिसके बाद नीतीश ने तय कर लिया कि 'INDIA' में रहना ठीक नहीं और वह 'चल खुसरो घर आपने...' गुनगुनाते हुए वहां से उठ आए.
13 जनवरी 2024 की क्या हुआ था? तारीख थी 13 जनवरी 2024. मकर संक्रांति से दो दिन पहले की बात. उस दिन इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी. बैठक में क्या हुआ, इस बाबत खबर आई थी कि नीतीश ने विपक्षी गठबंधन में संयोजक पद लेने से इनकार कर दिया है. उस दिन सामने आई खबर के मुताबिक, 'नीतीश कुमार ने कहा कि लालू यादव जी सबसे वरिष्ठ हैं. उन्हें गठबंधन का संयोजक बनाया जाना चाहिए. सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए गठबंधन का चेयरमैन कांग्रेस के नेता को बनाना चाहिए. मैं संयोजक नहीं बनना चाहता हूं. मैं गठबंधन के बिना पद के लिए काम करूंगा.'

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







