
Bihar Politics: क्या बिहार में टूटने वाला है NDA गठबंधन? देखें नीतीश कुमार का वायरल बयान
AajTak
बिहार एनडीए में खटपट की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बीजेपी पर दिया गया एक बयान वायरल है. दावा यही किया जा रहा है कि जल्द ही नीतीश कुमार बीजेपी को थैंक्यू कहकर आरजेडी यानी तेजस्वी की पार्टी से हाथ मिला सकते हैं.ये बयान उस वक्त वायरल हुआ जब ओवैसी की पार्टी के चार विधायको ने RJD का दामन थामा है, तो क्या बीजेपी और जेडीयू की अंदरूनी लड़ाई अब सार्वजनिक हो गई, क्या नीतीश कुमार ने बीजेपी को बड़का झुट्टा पार्टी कहा है. इसकी पडताल हमने की. देखिए.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











