
Bihar Govt करवाएगी जातिगत जनगणना, सर्वदलीय बैठक के बाद लिया जाएगा अंतिम फैसला
AajTak
बिहार राज्य सरकार (Bihar government) अपने स्तर से जातिगत जनगणना (Caste census) कराने के लिए तैयारी कर रही है. सर्वदलीय बैठक में सरकार की तैयारी के बारे में बताया जाएगा और फिर जो सबकी राय होगी, वही फैसला भी लिया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish kumar) ने कहा कि हम लोग जातिगत जनगणना कराने के पक्ष में हैं और इससे बहुत फायदा होगा.
बिहार में पिछले कुछ समय से जातिगत जनगणना (Caste census) को लेकर राजनीति के बीच अब यह लगभग तय हो चुका है कि राज्य में जातिगत जनगणना जल्द होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish kumar) ने सोमवार को जनता दरबार के बाद मीडिया से बात करते हुए इस ओर इशारा किया कि राज्य सरकार अपने स्तर से प्रदेश में जातिगत जनगणना कराने की तैयारी में लग चुकी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









