
Bihar Floods: आ पड़ी ऐसी मुसीबत, अब घरों को छोड़कर ट्रकों में रह रहे इस गांव के लोग
AajTak
कहते हैं घर के अलावा सुकून कहीं नहीं मिलता है, लेकिन मुजफ्फरपुर के कुछ गांव के लोगों पर ऐसी मुसीबत आ पड़ी है कि इन्हें अपने घरों को छोड़ना पड़ा. अब ये लोग हाइवे पर ट्रकों में रहकर समय व्यतीत कर रहे हैं.
कहते हैं घर के अलावा सुकून कहीं नहीं मिलता है, लेकिन मुजफ्फरपुर के कुछ गांव के लोगों पर ऐसी मुसीबत आ पड़ी है कि इन्हें अपने घरों को छोड़ना पड़ा. अब ये लोग हाइवे पर ट्रकों में रहकर समय व्यतीत कर रहे हैं. इतना ही नहीं कुछ ग्रामीणों ने इन ट्रकों में ही दुकानें भी खोल ली हैं, जिनमें जरूरी सामान मिलता है. दरअसल बिहार के मुजफ्फरपुर के कई गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं. बाढ़ का पानी घरों में लबालब भरा हुआ है, जिसकी वजह से इन ग्रामीणों को अपना घर छोड़ना पड़ा. गांव छोड़कर ये ग्रामीण हाइवे पर तो आ गये, लेकिन यहां खुले आसमान के नीचे बारिश में रात कैसे बिताते, इसलिए इन ग्रामीणों ने ट्रकों को ही अपना आशियाना बना लिया. मुजफ्फरपुर शिवहर स्टेट हाइवे पर बढ़ी संख्या में ट्रक देखे जा सकते हैं, जहां लोग इन ट्रकों में रहकर ये मुश्किल वक्त काट रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि हाइवे किनारे वाले कई गांव मे बूढ़ी गंडक नदी का पानी भरा हुआ है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












