
Bihar Election 2025 LIVE: 'दिल्ली में बैठकर गणित-भाग करने वाले यहां आकर देखें हवा का रुख क्या है', आरा में बोले पीएम मोदी
AajTak
Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और चुनावी प्रचार अपने चरम पर है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर को दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम को पटना में भव्य रोड शो करेंगे. दूसरी और राहुल गांधी भी दो जनसभा करेंगे. तो वहीं तेजस्वी यादव आज मोकामा में सार्वजनिक रैली करेंगे.
Bihar Election Live: बिहार विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है. रैली और जनसभाओं के बीच अब जनता को रिझाने के लिए वादों का दौर शुरू हो गया है. इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो-आरा और नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम को करीब साढ़े पांच बजे पटना में भव्य रोड शो करेंगे. इसके बाद पीएम का देर शाम को पटना के गुरुद्वारे में प्रार्थना का भी कार्यक्रम है.
वहीं, राहुल गांधी भी आज बिहार जा रहे हैं, जहां वह बेगूसराय और खगड़िया में सार्वजनिक जनसभाओं को संबोधित करेंगे. उधर, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज मोकामा में पार्टी उम्मीदवार वीणा देवी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.
वहीं, दूसरी ओर प्रशासन ने मोकामा के बाद अब बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी सख्ती शुरू कर दी है. प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में बाढ़ में आरजेडी प्रत्याशी कर्णवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया की गाड़ियों को जब्त कर लिया है.
बता दें कि बिहार की 243 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा- पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी.बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ी ताजा और सटीक खबरें जानने के लिए AajTak के इस पेज से जुड़े रहिए. यहां पर चुनाव के हर महत्वपूर्ण अपडेट हर कुछ समय बाद जोड़े जा रहे हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








