
Bihar Crime: आंख निकाली, गला दबाया... 500 रुपये के लिए मजदूर की बेहरमी से हत्या
AajTak
आरा में महज 500 रुपये के लिए एक मजदूर की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दोस्त को बहाने से पार्टी करने के लिए बुलाया और गला दबाकर उसे मार डाला. इतना ही नहीं आरोपियों ने चाकू से उसकी आंखें तक निकाल ली. पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है.
बिहार के आरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां महज 500 रुपये के लिए चार दोस्तों ने एक मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दोस्त को बहाने से पार्टी करने के लिए बुलाया और गला दबाकर उसे मार डाला. इतना ही नहीं आरोपियों ने चाकू से उसकी आंखें तक निकाल ली और शव को फेंक कर फरार हो गए.
मृतक के परिजनों ने गांव के ही नामजद लोगों पर ही हत्या का आरोप लगाया है. यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव का है. 20 वर्षीय मोहन सिंह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था. हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
500 रुपये के लिए मजदूर की हत्या
मृतक के बड़े भाई राधा सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को उसका छोटा भाई मनोज सिंह को गांव के ही उसके चार दोस्तों ने पार्टी मनाने के बुलाया था. जब वो देर रात तक घर नहीं आया तो हम लोग उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया. लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका. सुबह गांव के लोगों ने ही उन्हें बताया कि उसके भाई की चाकू से आंख फोड़ी है और गला दबाकर हत्या कर दी गई है.
इसके अलावा उसने बताया कि मोहन के मजदूरी के 500 रुपये अजय महतो के पास बकाया था. वो अपने रुपये बार-बार मांग रहा था. इसी विवाद में उसके दोस्तों ने उसे पार्टी मनाने के बहाने पहले घर से बुलाया और खेत में ले जाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी है.
पुलिस ने गांव के नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












