
Bihar Board Toppers: बिहार मैट्रिक परीक्षा के 10 टॉपर्स पर इनामों की बौछार, लैपटॉप-कैश का ऐलान
AajTak
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट (Bihar Board 10th Results) में इस साल 484 नंबरों के साथ 3 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है. बिहार बोर्ड 10वीं में रोहतास के संदीप कुमार, जमुई की पूजा कुमारी और शुभ दर्शिनी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है.
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं के टॉपर्स के लिए इनामों का ऐलान किया है. जिसमें लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर और कैश प्राइज शामिल है. BSEB ने ट्विटर के जरिए 10वीं के टॉपर्स के लिए इनामों की घोषणा की है. जिसके मुताबिक प्रथम स्थान हासिल करने वाले टॉप 10 स्टूडेंट्स में पहला स्थान प्राप्त करने वालों को 1 लाख रुपये, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दी जाएगी. pic.twitter.com/8k3KhY5Ra6 जबकि दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को 75,000 रुपये, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर इमान के तौर पर मिलेगी. इसके अलावा तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों को 50,000 रुपये, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा. बिहार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिन छात्रों ने चौथे से लेकर दसवें तक स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को10,000 रुपये और एक-एक लैपटॉप दिया जाएगा.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











