
Bihar Board Exam 2023 Dates Out: हो गया ऐलान! इस दिन से शुरू होंगी बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं
AajTak
Bihar Board BSEB 10th, 12th Exam 2023 Dates Out: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2023 की जरूरी तारीखों की घोषणा कर दी है. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टिकल, थ्योरी एग्जाम के साथ-साथ एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखों का भी ऐलान किया है.
Bihar Board BSEB 10th, 12th Exam 2023 Dates: बिहार बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2023 में आयोजित की जाएंगी. बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने साल 2023 में जारी होने वाली बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर जारी किया है. उन्होंने बताया कि प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी से शुरू हो जाएंगे.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि छात्रों के लिए कैलेंडर जारी किया जा रहा है. कैलेंडर के रूप में पांच पन्नों से ज्यादा की जानकारी साझा करते हुए बोर्ड (Bihar Board Exam 2023) से जुड़ी जरूरी जानकारी दी.
BSEB Bihar Board Matric Exam 2023 Dates: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 कब होगी? बोर्ड (बीएसईबी) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार में 8 जनवरी से परीक्षाओं का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा. बिहार बोर्ड 10वीं क्लास की परीक्षाएं (BSEB 10th Exam 2023) फरवरी में आयोजित की जाएंगी. 10वीं बोर्ड की परीक्षा 14 से 22 फरवरी तक होगी.
Bihar Board BSEB Inter Exam 2023 Dates:बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 कब होगी? बोर्ड अध्यक्ष के मुताबिक, बिहार बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी और 11 फरवरी तक चलेंगी, जबकि इंटर के प्रैक्टिकल एग्जाम 10 से 20 जनवरी के बीच आयोजित किए जाएंगे.
श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति वर्ष 2023 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए।https://t.co/0tbRypfWib
बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड आनंद किशोर ने बताया कि इंटर की परीक्षा का एडमिट कार्ड 19 दिसंबर और सैद्धांतिक परीक्षा का आयोजन 16 जनवरी को आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मैट्रिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 08 जनवरी को जारी किया जाएगा.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











