
Bihar Board BSEB 10th Result 2021: आधिकारिक वेबसाइट डाउन! कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
AajTak
biharboardonline.bihar.gov.in, BSEB Matric Result, Bihar Board 10th Result 2021: छात्र ट्विटर पर बिहार बोर्ड को टैग करके वेबसाइट सुधारने की मांग कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी वेबसाइट डाउन हो जाएगी और छात्रों को रिजल्ट देखने में परेशानी होगी, इसलिए बोर्ड को रिजल्ट जारी करने से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट सुधार लेनी चाहिए.
Bihar Board BSEB 10th Result 2021, Sarkari Result 2021: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अब से कुछ ही देर में जारी होने वाला है. रिजल्ट दोपहर 3:30 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाना है, जिसे चेक करने का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.in तथा onlinebseb.in पर लाइव होगा. हेवी ट्रैफिक के चलते आधिकारिक वेबसाइट के अनरिस्पांसिव होने की पूरी संभावना है. 12वीं के रिजल्ट के समय तथा पिछले सालों में भी रिजल्ट के समय वेबसाइट डाउन हो जाती है. लगभग 17 लाख छात्रों का रिजल्ट आज जारी होना है. ऐसे में छात्र ट्विटर पर बिहार बोर्ड को टैग करके वेबसाइट सुधारने की मांग कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी वेबसाइट डाउन हो जाएगी और छात्रों को रिजल्ट देखने में परेशानी होगी, इसलिए बोर्ड को रिजल्ट जारी करने से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट सुधार लेनी चाहिए. रिजल्ट जारी होने के समय पर वेबसाइट पूरी तरह अनरिस्पांसिव हो जाती है. Bihar Board 10th Result 2021 Live Updates: Check HereMore Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












